अमित शाह के आश्वासन के बाद डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन स्थगित


रायपुर। आईएमए ने कोरोना वायरस से इलाज के दौरान डॉक्टरों पर हमले के विरोध में किया जाने वाला सांकेतिक प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। इस संबंध पर गृह मंत्री अमित शाह से आश्वासन मिलने के बाद आईएमए ने यह प्रदर्शन स्थगित करने का फैसला लिया।

इस संबंध में आईएमए सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया देश भर में कि निरंतर डॉक्टरों पर हमला हो रहा है। चाहे हॉस्पिटल की बात करें या शैक्षणिक केंद्रों मे।

इसके विरोध में बुधवार को देशभर में आईएमए ने मोमबत्ती जलाकर सांकेतिक प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। प्रदर्शन के जरिए से हमला करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की बात कही जानी थी।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर संज्ञान लेते हुए मांगों पर विचार कर आगे की कार्रवाई का आश्वसन दिया है। नियम-कानून बनाने के आश्वसन के बाद सांकेतिक प्रदर्शन को स्थगित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *