Afroj khwaja:-15 मार्च दिन रविवार को इंटर के राष्ट्रीय सचिव कामरेड जगतराम का गगरेट दौरा होगा ऐतिहासिक : देवी लाल

12 मार्च -आज अपनी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने बताया कि 15 मार्च दिन रविवार को कामरेड जगत राम इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार गगरेट हलके का दौरा करेंगे जो कि लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दोपहर 12:00 बजे रखा गया है। इस दौरे को कामयाब करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और जिसमें गगरेट क्षेत्र के साथ-साथ जिला ऊना के भी इंटक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित होंगे उन्होंने बताया कि गगरेट क्षेत्र के कुछ उद्योगों की मनमर्जी और औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में कामगारों की दुर्दशा को देखते हुए यह दौरा रखा गया है इस दौरान गगरेट इंटक ब्लॉक का भी पुनः गठन किया जाएगा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है इस इस दौरे को कामयाब करने के लिए सभी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *