गर्मी के चलते रमन मंदिर वार्ड क्रमांक 21 में पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है वार्ड की जनता पानी के लिए त्रस्त

भीषण गर्मी के चलते रमन मंदिर वार्ड क्रमांक 21 में पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है वार्ड की जनता पानी के लिए त्रस्त है इस समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष कमल धृतलहरे ने सक्रियता दिखाते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक आदरणीय कुलदीप सिंह जुनेजा को अवगत कराया जिस पर अमल करते श्री जुनेजा ने
तत्काल प्रभाव से वार्ड में प्रतिदिन 6 से 7 टैंकर पानी भेज कर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं कुलदीप भैया की इस सराहनीय कार्य के लिए वार्ड की जनता ने भी उनका आभार प्रकट किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *