एशियन रेसलिंग: आशु और आदित्य को ग्रीको रोमन में ब्रॉन्ज

नई दिल्लीभारत के आशु, आदित्य कुंडु और हरदीप ने बुधवार को यहां एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप मे दूसरे दिन ग्रीको-रोमन स्पर्धा में अपने-अपने वजन वर्गों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। आशु ने 67 किग्रा में सीरिया के अब्दुलकरीम मोहम्मद अल-हसन को 8-1 से हराया जबकि कुंडु ने जापान के नाओ कुसाका को 72 किग्रा के एकतरफा मुकाबले में डेढ़ मिनट में 8-0 से पस्त कर दिया।

वहीं, हरदीप ने 97 किग्रा में किर्गिस्तान के बेकसुल्तान मखमादजानोविच माखमुदोव को 3-1 से हराकर भारत के लिए तीसरा ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित किया। भारत ने चैंपियनशिप में इस तरह पांच पदक जीत लिए हैं।

पढ़ें,

इससे पहले सुनील कुमार ने 87 किग्रा वर्ग में ऐतिहासिक गोल्ड और अर्जुन हालाकुरकी ने 55 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ज्ञानेंद्र हालांकि बुधवार को 60 किग्रा ग्रीको रोमन ब्रॉन्ज मेडल मैच में 0-6 से हार गए। इस वर्ग का गोल्ड मेडल जापान के केनीचिरो फुमिता ने अपने नाम किया जिन्होंने किर्गिस्तान के झोलामन शारशेंकोव को 4-0 से शिकस्त दी।

मेहदी शेफोल्लाह मोहसन नेजाद ने 60 किग्रा में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जिन्होंने कजाकिस्तान के एडोस सुल्तानगली को 4-3 से पराजित किया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *