TMC के पूर्व सांसद तपस पाल का निधन

कोलकाता
बंगाली फिल्मों के जाने माने अभिनेता एवं के पूर्व सांसद का मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 साल के थे। परिवारिक सूत्रों ने बताया कि पॉल अपनी बेटी से मिलने मुम्बई गए थे।

मुंबई से कोलकाता लौटते समय मुम्बई हवाई अड्डे पर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल ले जाया गया,जहां सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां थीं और पिछले दो साल से लगातार उनका इलाज चल रहा था। पॉल कृष्णानगर से दो बार सांसद और अलीपुर से विधायक रह चुके हैं। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है।

तपस पॉल के निधन से स्तब्ध: ममता
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को तपस पॉल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह खबर सुनकर ‘दुखी और स्तब्ध’ हैं। इसके साथ ही उन्होंने पॉल को बंगाली सिनेमा का सुपरस्टार बताया। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘वह बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार थे, जो तृणमूल परिवार के एक सदस्य थे।’ उन्होंने कहा, ‘तपस ने दो बार सांसद और विधायक बनकर लोगों की सेवा की। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। मेरी सहानुभूति उनकी पत्नी नंदिनी, बेटी सोहिनी और उनके ढेर सारे फैंस के साथ है।’

सीबीआई ने 2016 में रोज़ वैली चिटफंड मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था और करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उन्होंने ‘साहेब’ (1981), ‘परबत प्रिया’ (1984), ‘भालोबाशा भालोबाशा’ (1985), ‘अनुरागर चोयन’ (1986) और ‘अमर बंधन’ (1986) जैसी कई हिट फिल्में दी। फिल्म ‘साहेब’ (1981) के लिए उन्हें ‘फिल्मफेयर’ पुरस्कार भी मिला था।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *