Afroj khwaja:-छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए प्रियंका जी के नाम आने का स्वागत करेगी कांग्रेस-कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए प्रियंका जी के नाम आने का स्वागत करेगी कांग्रेस-कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने विगत दिनों से मीडिया में खबरों की सुर्खियां बनी है कि छत्तीसगढ़ के कोटे से राज्यसभा के लिये प्रियंका गांधी जी का नाम सामने आ रही है इस पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि प्रियंका जी के आने से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूती के साथ उभरेगी और केंद्र में छत्तीसगढ़ की आवाज को बल मिलेगा। साथ ही कांग्रेसजनों में नई उत्साह एवं ऊर्जा का संचार होगा, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे कि प्रियंका गांधी जी छत्तीसगढ़ से चुनी जाएगी। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्यासभा की दो सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2020 में पूरा हो रहा है। अब इन दो में से एक सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के नाम मीडिया की सुर्खियां बनी है जो स्वागत योग्य है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि प्रियंका गांधी जी के रुप में इक्कीसवीं सदी का आत्मविश्वास से भरा चेहरा है…
प्रियंका जीबनेंगी कांग्रेस की इंदिरा
हमेशा प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का अक्श दिखता है। पहनावे में ही नहीं बल्कि प्रियंका के बोलने और उनकी भाषण देने की शैली में भी इंदिरा ही याद आती हैं। .. कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व क्षमता की तुलना हमेशा दादी इंदिरा गांधी जी से की जाती रही है। ऐसे में प्रियंका जी का छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के चुना जाना स्वागत योग्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *