विराट अपहरण कांड का पुलिस ने किया दा एंड घर वालोने कलीम खान(टी आई )को दिया दिल से धन्यवाद

बीते शनिवार 20/04/19 को भाजपा कार्यालय के सामने वाली गली से बिना नम्बर की बैगन आर में सवार में सवार अज्ञात बदमाशों ने विवेक सराफ के इकलौते पुत्र विराट सराफ को अगवा किया था। उस समय भाजपा कार्यालय के सामने भीड़ भी थी। भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने गली में खेल रहे विराट के पास पहुंचे और नाम पूछा। विराट नाम बताते ही बदमाशों ने उसे वैगनआर में मुंह दबाकर बैठाय़ा। इसके बाद आरोपी पुराने बस स्टैण्ड की तरफ फरार हो गये। आधे घण्टे बाद पुलिस विराट के घर पहुंची। और रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। सीसी टीवी फुटेज में अपहरणकर्ता की पिक्चर कैद हुई थी। चुनावी माहौल में अपहरण की वारदात पुलिस के लिए चुनौती थी।

मामले में डीजीपी डीएम अवस्थी ने टीम तैयार किया। टीम ने पिछले 6 दिनों से दिन रात एक कर विराट की पतासाजी शुरू की। सिरगिट्टी समेत शहर के अन्य स्थानों को खंगाला गया। बीती रात पुलिस टीम ने जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती क्षेत्र के फुटहा कालेज से लगे एक कालोनी में धावा बोला। जहां दो आरोपी मासूम विराट को लेकर छिपे हुए थे। पुलिस दबाव के बीच बिहारी गुट के बताए जा रहे बदमाशों ने विराट को छोड़ दिया।

सकुशल पहुंचा मासूम विराट:-
पुलिस ने तत्काल विराट को अपनी सुरक्षा में लेकर पुलिस जवानों के साथ उसके घर रवाना किया। इसके बाद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। दोनों से सघन पूछताछ हो रही है।

अनसुलझे सवाल:-
किसने औऱ कब रची अपहरण की साजिश:- पुलिस अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर ये पता लगा रही है कि उन्होंने कब और किनकी मदद से सरेराह अपहरण की वारदात को बेखौफ अंजाम दिया।

मास्टरमाइंड कौन:-
मासूम विराट अपहरण कांड का मास्टरमाइंड कौन था किस वजह से अपहरण की साजिश रची गई थी।

कहाँ है अपहरण में इस्तेमाल की गई बिना नम्बर की सफेद वेगनआर कार:-
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि अपहरण में इस्तेमाल की गई वैगन आर कार किसकी है ,और वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने कार को कहां छोड़ दिया।

किसके मकान में छुपे हुए थे अपहरणकर्ता:-
पुलिस गिरफ्तार अपहरण कर्ताओं से ये जानने का प्रयास कर रही है कि जिस मकान में अपहरण के बाद मासूम विराट को कैद रखा था उसका मालिक कौन है औऱ उन्हें मकान कैसे मिला।

क्या बताया मासूम विराट ने अपहरणकर्ताओं के बारे में:-
अपहरण कर्ताओं के चुंगल से छुड़ाने के बाद पुलिस को विराट ने अपहरणकर्ताओं के बारे में क्या कुछ जानकारी दी।

क्या अपहरणकर्ताओं नें मांगी थी फिरौती:-
एक सवाल ये भी बार बार जेहन में आता है कि क्या अपहरणकर्ताओं ने मासूम विराट के परिजनों से फिरौती के लिये किसी भी माध्यम से संपर्क किया था।

किसने दी थी मासूम विराट के अपहरण की टिप:-
एक सवाल ये भी की आखिकार अपहरणकर्ताओं को मासूम विराट के अपहरण की टिप किसने दी थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है उम्मीद है शीघ्र ही सारे सवालों के जवाब के साथ एक बार फ़िर पुलिस मीडिया के सामने होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *