[] Afroj Khwaja: रायपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव-2019 के लिए बनाये गए कंट्रोल रूम में तीसरे चरण के मतदान के बाद सभी 11 लोकसभा की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली. कंट्रोल रूम प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री महेंद्र छाबड़ा ने विस्तार से बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से 90 विधानसभा में सतर्क निगरानी रखते हुए पल-पल की जानकारी हासिल की गई. जहां EVM में गड़बड़ी की शिकायत मिली, उसे दुरुस्त करने जोनल अफसर तक शिकायत पहुंचाई गई. मतदान का प्रतिशत कहां कितना रहा उसकी भी जानकारी दी.
कंट्रोल रूम में सलाम रिज़वी प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन कंट्रोल रूम प्रभारी महेंद्र छाबड़ा, किरणमयी नायक, अरुण भद्रा, सुनील चन्नावार एवं सभी 11 लोकसभा के रामअवतार देवांगन, सतीश चौरसिया, नरेश गड़पाल, किरण सिन्हा, चंद्रावती साहू, साक्षी सिरमौर, अरशद अली, रिज़वान खान, सर्व जीत ठाकुर, सोमेन चटर्जी, कुलदीप शर्मा व दीप्तेश चटर्जी उपस्थित थे
कांग्रेस कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, प्रभारियों से 11 लोकसभा सीटों की ली सम्पूर्ण जानकारी

