रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश के अंतिम और लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है. प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों में आज मतदान जारी है, बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में शामिल हो रहे हैं. दोपहर के 1 बजे तक प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों में मतदान का प्रतिशत क्या रहा आइए आपको बताते हैं.
प्रदेश की सरगुजा लोकसभा सीट में दोपहर 1 बजे तक 46.91 फीसदी मतदान हुआ. वहीं रायगढ़ लोकसभा में मतदान का प्रतिशत 48.23 रहा. जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में 45.36 प्रतिशत मतदान हुआ. कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 39.57 फीसदी वोट डाले गए. बिलासपुर लोकसभा में 39.86 प्रतिशत लोगों ने दोपहर 1 बजे तक मतदान किया.दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 41.66 रहा. वहीं रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 39.97 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

