छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि रमन सरकार का एक और घोटाला उजागर हुवा है भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एवं पूर्व वार्ड अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने खुद स्वीकार किया है कि शासन की ले आउट परिवर्तन अनुमति लिए बिना ही भूखंडो का आबंटन किया गया है।1,20,000 वर्गफुट की जमीन का अवैध रूप से आबंटन किया गया जिससे रायपुर विकास प्राधिकार को 250 करोड़ रुपयों की राजस्व की क्षति हुई है।
सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज होने चाहिये।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने रमन सरकार का एक और घोटाला उजागर किया

