देश में और हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने वाली भाजपा की लोकसभा चुनाव में हार होगी?। युवा शक्ति भाजपा का गढ़ कही जाने वाली हमीरपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को विजयी बनाएगी। यह दावा प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल सांडिल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) को सरकार को गुमराह करते हुए कंपनी बना दिया। कांग्रेस सरकार ने एचपीसीए पर कार्रवाई प्रदेश के युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए की है ताकि हिमाचल के युवाओं को लाभ मिल सके। एचपीसीए में कभी भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नही करवाए गए और इसमें शामिल सदस्य अन्य राज्यों के हैं। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट को भी अंधेरे में रखा और जो आदमी सुप्रीम कोर्ट में गलत हलफनामा दायर करने से हिमाचल प्रदेश की साख पर भी बट्टा लगा है और आने वाले लोकसभा चुनावों में हमीरपुर की जनता इनके इस घिनौने कृत्य का दंड जरूर देगी उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार युवाओं द्वारा हमीरपुर संसदीय सीट को काग्रेस की झोली में डलवाकर भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं, धनारी में युवाओं की बैठक को संबोधित करते हुए देवीलाल साडिल व युवाओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया। देवीलाल सांडिल ने कहा कि राजीव गांधी जी की सोच से ही आज भारत में युवाओं को वोट डालने का अधिकार मिला है । आज युवा जिस तरह से लोकतात्रिक प्रणाली से चुनकर आगे आ रहे है, वह राहुल गाधी की सोच है। और आगामी लोकसभा चुनाव में रामलाल ठाकुर रिकॉर्ड विजय होंगे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी
देश में और हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने वाली भाजपा की लोकसभा चुनाव में हार होगी?

