ब्राजील में भारी बारिश से 37 लोगों की मौत

रियो डि जनेरो
दक्षिण पूर्वी ब्राज़ील में रेकॉर्ड स्तर की होने से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 37 हो गई। इस वजह से हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के अलावा मिनस गेरैस राज्य से 25 लोग भी लापता हैं।

राज्य की राजधानी बेलो होरिज़ोते में गुरुवार से शुक्रवार तक 24 घंटे के दौरान 171 मिमि (6.7 इंच) बारिश हुई थी। यह 110 साल में सबसे ज़्यादा है। राज्य के गवर्नर जी ज़ेमा ने 47 शहरों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों के लिए तीन दिन का शोक भी घोषित किया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *