बढ़ रहा करॉना का खतरा, हॉन्ग कॉन्ग में 6 मामले


हॉन्ग कॉन्ग में के 6 मामले सामने आने की पुष्टि हो गई है। सूत्रों ने रविवार को बताया कि हॉन्ग कॉन्ग की सरकार पर से आवाजाही करने का कड़ा दबाव है। बता दें कि शनिवार को ही हॉन्ग कॉन्ग के चीफ एग्जिक्युटिव कैरी लैम ने यह वहां इमरजेंसी की घोषणा के साथ ही इन्फेक्शन से बचने के लिए जरूरी बचावों की जानकारी दी थी। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने यह रिपोर्ट दी है।

रविवार को रूटनजी हॉस्पिटल में एक मरीज में वायरस संक्रमण का पता चला। जानकारी के मुताबिक इसके बाद आगे की जांच के लिए उन्हें प्रिंसेज मार्ग्रेट हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया। हॉन्ग कॉन्ग के इस नागरिक को उस समय से ही बुखार था जब वह वुहान में थे। वहां संक्रमण फैलने के बाद वह हाई-स्पीड रेल से घर वापस लौटे थे। अभी यह जानकारी नहीं है कि वह घर वापस कब लौटे लेकिन मेडिकल सोर्स का कहना है कि वह एक कुत्ते के काटने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे थे। गौर करने वाली बात है कि शहर में पता चले कुल 6 मामलों में करॉना वायरस के यह दूसरे मरीज हैं।

मकाउ में भी नए मामले आए सामने
इस बीच मकाउ में भी रविवार को करॉना वायरस के 3 नए मामलों के बढ़ने के साथ कुल 5 मामले हो चुके हैं। मकाउ के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से एक 58 वर्षीय वुहान निवासी हैं जो यहां हॉन्ग कॉन्ग से एक फेरी के जरिए पहुंचे थे।

कनाडा के अलावा, चीन के बाहर थाईलैंड में 5, ऑस्ट्रेलिया में 4, दक्षिण कोरिया में 3, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल और फ्रांस में 3-3 व जापान, यूएस और वियतनाम में दो-दो मामले सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि अब तक चीन में खतरनाक करॉना वायरस से 56 मौतें हो चुकी हैं। वहीं 1,975 लोग अभी तक प्रभावित हैं। रविवार को चीन के नैशनल हेल्थ कमीशन ने यह जानकारी दी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *