वार्ड जनसंपर्क के दौरान भरी सभा में लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे के समक्ष उत्कल युवा नेता प्रदीप सोनी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में वापसी की!पार्षद जीतू भारती ने पहल करते हुऐ उत्कल समाज के नेता प्रदीप सोनी को घर वापसी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!इस दौरान प्रमुख रूप से वार्ड के महिलाये भी मौजूद थीं. जोगी कांग्रेस से कांग्रेस में वापसी पर प्रदीप ने बहुत ही अच्छे समय में अपनी वापसी पर गर्व महसूस किया और कहाँ की आज जबकि पूरी प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है,रायपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद भैया को भारी मतों से जिताने उत्कल समाज के मतदाताओं को एकजुट होकर काम करने की बात कही.कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के नेता शहर अध्यक्ष संजय सोनी,झुग्गी झोपड़ी प्रदेश सचिव शैलेंद्र नायक, भरत सोना,कपिल छुरा, जयराम नायक, प्रभुलाल सोनी, सुनील सोनी, अमित सोनी,आकाश निहाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!
*उत्कल नेता प्रदीप सोनी जोगी कांग्रेस छोड़ कांग्रेस में हुये शामिल!*

