
पीएम मोदी ने लिखा, ‘यह बेटा भविष्य में भारत का वीर स्वतंत्रता सेनानी बना। ऐसा चिंतक बना, जिसने अपनी पूरी जिंदगी भारत की आजादी के लिए समर्पित कर दी।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें उनकी जयंती पर उनका स्मरण करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया विडियो
यही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए एक विडियो भी ट्वीट किया। विडियो में पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सुभाष चंद्र बोस ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें याद करते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘वह हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं। उनके कहने पर, लाखों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े और अपना सब कुछ बलिदान किया। उनकी वीरता और देशभक्ति हमें प्रेरणा देती रहेगी।’
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म कब और कहां हुआ था?सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था।
- नेताजी के माता-पिता का नाम क्या था?सुभाष चंद्र बोस की माता का नाम प्रभावति और पिता का नाम जानकीनाथ बोस था।
- सुभाष चंद्र बोस कुल कितने भाई-बहन थे?नेताजी के कुल 13 भाई-बहन थे जिनमें 5 भाई और 8 बहनें थीं। सुभाष अपने माता-पिता के 9वीं संतान और 5वें बेटे थे।
- नेताजी की शिक्षा-दीक्षा कहां हुई?सुभाष चंद्र बोस ने कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। फिर वह कोलकाता के प्रेजिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज गए। वह इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की तैयारी के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय गए और उन्होंने इस परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया।
- नेताजी की पत्नी का नाम क्या था?नेताजी ने 1937 में अपनी सेक्रटरी और ऑस्ट्रिया की रहने वाली एमिली से शादी की थी। दोनों की अनीता नाम की बेटी हुई जो अभी सपरिवार जर्मनी में रहती हैं।
Source: National

