विंग कमांडर अभिनंदन ने किया भाजपा का प्रचार ? वायरल हो रही तस्वीरें ख़ास ख़बर

[15/04, 6:49 p.m.] Afroj Khwaja: नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियाँ ज्यादा से ज्यादा वोट बटोरने के लिए सभी दांव आजमा रही है। इसी बीच फेसबुक और ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर यह तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की जा रही है, जिसमें पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने ख़ुलेतौर पर बीजेपी का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस पोस्ट में दिखाई दे रहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान भी किया है। वायरल पोस्ट में यह संदेश है: ‘विंग कमांडर अभिनंदन जी ने ख़ुलेआम बीजेपी का समर्थन किया है और वोट भी डाला है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए और इनका कहना है कि वर्तमान में मोदी जी से अच्छा प्रधानमंत्री कोई दूसरा नहीं हो सकता। कांग्रेसियों तुम किसी जवान को ज़िंदा वापस ना ला सके।’
[15/04, 6:50 p.m.] Afroj Khwaja: गौरतलब है कि 27 फ़रवरी 2019 को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में क्रैश हो गया था। जिसके बाद अभिनंदन को पाकिस्तानी फ़ौज ने हिरासत में ले लिया था। लेकिन दो दिन बाद यानी 1 मार्च को उन्हें रिहा कर दिया गया।
[15/04, 6:51 p.m.] Afroj Khwaja: गौरतलब है कि 27 फ़रवरी 2019 को भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में क्रैश हो गया था। जिसके बाद अभिनंदन को पाकिस्तानी फ़ौज ने हिरासत में ले लिया था। लेकिन दो दिन बाद यानी 1 मार्च को उन्हें रिहा कर दिया गया।
[15/04, 6:51 p.m.] Afroj Khwaja: लोकसभा चुनाव-2019 के लिए 11 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के बाद फ़ेसबुक और ट्विटर पर ऐसी सैकड़ों पोस्ट हैं जिनमें इस तस्वीर को विंग कमांडर अभिनंदन का बताया गया है। पड़ताल के दौरान पता चला कि यह तस्वीर अभिनंदन वर्थमान की नहीं, बल्कि उनकी तरह मूछें रखने वाले किसी दूसरे व्यक्ति की है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर अब अभिनंदन के नाम से वायरल हो रही है उसमें दिख रहे शख़्स की मूछों का स्टाइल अभिनंदन से काफ़ी मिलता-जुलता है। इसी बात का फायदा उठाकर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *