अनिल डडवाल को सोशल मीडिया के संयोजक नियुक्त किए जाने पर जताई खुशी कहां आम कार्यकर्ता की ताजपोशी से आती है पार्टी में मजबूती :देवी लाल सांडिल

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आज प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवी लाल सांडिल ने कहां की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल प्रदेश भर में सोशल मीडिया के संयोजको की नियुक्तियां करके प्रदेश सोशल मीडिया का कुनबा बढ़ाया है इसका लाभ हमें लोकसभा चुनावों के दौरान मिलेगा देवी लाल सांडिल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का धन्यवाद करते हुए कहां की गगरेट सोशल मीडिया के संयोजक के पद पर अनिल डडवाल की ताजपोशी से गगरेट ब्लॉक का हर वर्ग खुश है उन्होंने बताया कि अनिल डडवाल एक साधारण परिवार ईमानदार और साफ छवि के व्यक्तित्व के मालिक है उनकी ताजपोशी का फायदा हमें लोकसभा चुनावों के दौरान गगरेट ब्लॉक में मिलेगा देवीलाल ने कहा की पिछले तीन चार महीनों में जिस तरह कांग्रेस पार्टी के आम वर्कर को रज्जब दी जा रही है इससे यह बात सिद्ध हो गई है कि कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हर उस कार्यकर्ताओं पर नजर बनाए रखे हुए हैं जो पार्टी के लिए दिन रात एक कर रहे हैं जिस तरह आम आदमी को शीर्ष पदों पर साधारण परिवार से संबंधित व्यक्तियों को पार्टी में मान सम्मान दिया जा रहा है उससे कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत हो रही है और आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर जी की अगवाई में लोकसभा की चारों की चारों सीट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *