सच कह रहे है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मैं भी सहमत हु ये सच भी सामने आये और झीरम कांड का भी सच सामने आये-विकास तिवारी

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी निश्चित तौर पर आप के कही गयी बात पर मैं विकास तिवारी,प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी पहली बार पूर्ण तरह से सहमत हूँ क्योंकि आप के ही शासन काल मे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्याकांड “झीरम” की साजिश हुई थी,हमारे कांग्रेस परिवार के शीर्ष नेताओं की निर्मम हत्या हुई थी।
अब आप स्वयं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है,पूर्व मुख्यमंत्री है तो क्यो नही तत्काल एक पत्र प्रधानमंत्री जी को लिखकर “भीमा मंडावी कांड” और “झीरम कांड” की CBI जाँच की मांग के लिये तत्काल एक पत्र लिखे,हम सब आप के साथ है,और डॉक्टर साहब तत्काल आप जो “झीरम कांड”की जांच फाइल NIA के पास है उसे भी तत्काल मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को प्रेषित करने को भी पत्र लिखे ताकि देश के सबसे बड़े “राजनीतिक हत्याकांड” के सच से पर्दा उठ सके।

भवदीय

विकास तिवारी
प्रवक्ता,छ ग कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *