भाजपा के घोषणा पत्र का अवंतिविहार व्यापारी संघ ने किया स्वागत


अवंतिविहार व्यापारी संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि भाजपा द्वारा अपने घोषणा पत्र में व्यापारीयो के कल्याण के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने एवं छोटे व्यापारियों के लिए खुदरा व्यापार नीति एवं छोटे व्यापारियों का 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा करने का अवंतिविहार व्यापारी संघ ने स्वागत करते हुए आज ए. टी.एम. चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया है जिसमे प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक गुप्ता, अध्यक्ष संतोष गंगवानी,महामंत्री किशोरचंद नायक, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जितेंद्र नाग, सुभ्रत घोष, सहमंत्री सागर बाघमारे,कार्यकारी सदस्य अशोक जेठानी, सालिकराम शर्मा, राजेश सेन, असलम खान, सत्यनारायण सेन, आकाश राव, सहित अनेक व्यापारीगण उपस्थित थे।

श्री राठी ने कहा कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी.भरतिया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी द्वारा दिए गए बहुत सारे सुझाव को भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है जिससे व्यापार जगत में ख़ुशी का माहौल है। साथ ही व्यापारियों के सबसे बड़ी एवं बरसो पुरानी मांग की व्यापारियों को भी सरकारी कर्मचारियों के सामान पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएं इसे भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल करके देश के 7 करोड़ व्यापारियों की चिंता की है जिसके लिए अवंतिविहार व्यापारी संघ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *