झांसी से उमा की जगह उद्योगपति अनुराग शर्मा को भाजपा ने दिया टिकट

लखनऊ,झांसी की सांसद उमा भारती के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद उनकी सीट से भाजपा ने उद्योगपति अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
अनुराग शर्मा देश की जानी-मानी आयुर्वेदिक दवाओं की कंपनी बैद्यनाथ आयुर्वेद के कर्ताधर्ता हैं।
वे पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं पर उनके पिता दो बार सांसद रह चुके हैं। अनुराग झांसी में 1980 में कांग्रेस से सांसद रहे स्वर्गीय विश्वनाथ शर्मा के पुत्र हैं। उनके पिता बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे और 1991 में हमीरपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था।
इनके चाचा रमेश कुमार शर्मा 2009 में बसपा से चुनाव लड़कर कांग्रेस के प्रदीप जैन से हार गए थे। रमेश शर्मा की पत्नी अनुराधा 2014 में झांसी से चुनाव लड़कर तीसरे नंबर पर रही थीं।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सलाह के बाद अनुराग को यहां से टिकट दिया है। हालांकि अनुराग शर्मा अब तक राजनीति में सक्रिय नहीं थे।
ना ही वह भाजपा के किसी संगठन में सक्रिय थे। उनका मुकाबला सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी श्याम सुन्दर पारीछा से होगा। कांग्रेस ने ये सीट बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी को दी है। जन अधिकार पार्टी ने यहां से शिवचरण कुशवाहा को उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *