भिलाई स्टील प्लांट में भयानक विस्फोट


भिलाई.
  शुक्रवार सुबह भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप 1 के फर्नेस लगभग 11.30 से 12 बजे के बीच तीन बरदस्त विस्फोट होने से 9 कर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में बीएसपी के 8 रेगुलर कर्मचारी और एक पीआरडब्ल्यू का ठेका श्रमिक शामिल है।

जानकारी के अनुसार विस्फोट में घायल सभी नौ कर्मियों को उपचार के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 भर्ती कराया गया है। जहां सभी का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बर्न यूनिट में उपचार किया जा रहा है।

मच गई अफरा तफरी

बीएसपी के एसएमएस 1 के फर्नेस में विस्फोट के बाद मेटल छिटकने से कर्मियों के घायल होते ही प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई। एक के बाद एक तीन विस्फोट में घायलों को पहले प्लांट के अंदर मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बीएसपी प्रबंधन ने घटना को लेकर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *