दीपावली की तरह मनाया जाएगा चेट्रीचंड्र महोत्सव।

भगवान झूलेलाल जी का फोटोफ्रेम, सिंधी पंचांग एवं मिट्टी के दीये वितरण किये गए।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा 10 हज़ार भगवान झुलेलाल जी के फोटोफ्रेम ,25 हज़ार सिंधी पंचांग एवं 1 लाख मिट्टी के दीयो का वितरण किया गया। आज दिनांक – 04/04/2019 ,दिन – गुरुवार को बजरंग चौक न्यू राजेन्द्र नगर,तेलीबांधा चौक,कटोरा तालाब चौक में स्टाल लगाकर निःशुल्क भगवान झुलेलाल जी के फोटोफ्रेम ,सिंधी पंचांग एवं मिट्टी के दीयो का वितरण किया एवं घर – घर जाकर ब्रिगेड के सदस्यों ने आग्रह किया कि 6 अप्रैल को चेट्रीचंड्र महोत्सव के दिन अपने – अपने घरों के बाहर दीये जलाएं। भगवान झूलेलाल जी के उत्सव का कार्यक्रम गुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी जी के आशीर्वाद से किया जा रहा है। राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया कि गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान झूलेलाल जी के भक्तों की भीड़ लगी रही।विशाल कुकरेजा ने बताया कि मूर्ति वितरण प्रभारी मुखी शंकर लाल वरन्दानी,चंद्र कुमार डोडवानी,महेश भमभानी,अंकित बसंतवानी ने सफलता पूर्वक अपनी भूमिका निभाई। फोटोफ्रेम एवं पंचांग बाँटने का मकसद यह है कि भगवान झूलेलाल जी के फोटोफ्रेम को मंदिर में रखा जाएगा जिससे भक्तो को पूरे वर्ष भगवान झूलेलाल जी का आशिर्वाद प्राप्त होगा।सिंधी पंचांग लोग अपने घरों में पूरे वर्ष लगाकर रखेंगे।

आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुकरेजा,संतोष लोहाना,मुखी शंकरलाल वरन्दानी,चंद्र कुमार डोडवानी,विष्णु सचदेव,अमर चंदनानी,महेश भमभानी,मनोज बजाज,हरीश जमनानी,सुनील रंगलानी, अंकित बसंतवानी,अभिषेक दावड़ा, अमित नागदेव,अमित ममतानी, मयंक नागदेव एवं
महिला विंग से सीमा कुकरेजा, भूमि कटेजा,पुष्पा सचदेव,लक्ष्मी चावला, भारती भेरवानी,लता तीर्थाणी, विणा कटेजा आदि उपस्थित थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *