कल 03 मार्च को रात 2:30 बजे संजय नगर, ख़्वाजा गली रहवासी हाजी राजा संजरी के घर चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।
फेसबुक में घर से बाहर जाने की पोस्ट बनी चोरी की वजह?
आशंका जताई जा रही है कि हाजी राजा संजरी ने गत दिनों रहमताबाद जाने की सूचना अपने फेसबुक में पोस्ट की थी जिसकी जानकारी चोरों को थी कि उनके घर कोई नही है। इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज
इसकी सूचना टिकरापारा थाने में की है, पुलिस पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है। बताया जा रहा है कि अलमारी तोड़कर चोर रुपये और ज़ेवर ले उड़े। जब पड़ोस के उनके भाई के घर में सो रहीं उनके घर की महिलाओं ने सुबह घर का दरवाजा टूटा पाया तो होश फ़ाख्ता हो गए, घर में सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी की तिजोरी से रुपये और ज़ेवर गायब थे। घटना स्थल पर चोरी के लिए उपयोग की गई सरिया भी बरामद हुआ है जोकि ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

