रायपुर। ग्राम गुमा और हथबंद के किसानों ने सोमवार को कलक्टर और पुलिस
अधीक्षक को ज्ञापन देकर चंदनडीह में चल रहे चल रहे कबाड़ के कारोबार की
शिकायत की। किसानों जयदेव साहू समेत एक दर्जन किसानों ने बताया कि बीते
दिनों से चार किसानों का कृषि यंत्र ( कल्टीवेटर) उनके खेत के खलिहान से
चोरी हो गया है। कुछ किसानों ने खुद पहले अपने कृषि यंत्र ढूंढना शुरु
किया तो उन्हें चंदनडीह कबाड़ी इरफान खान के दुकान में उनका कृषि यंत्र
मिला। जिसकी शिकायत उन्होंने आमानाका पुलिस में भी की लेकिन उनका कृषि
यंत्र तो वापस कर दिया गया लेकिन कबाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
किसानों ने कलक्टर को बताया कि चंदनडीह में पुलिस के संरक्षण में कबाड़
दुकान संचालित हो रही है। रविवार की रात फिर दो किसानों के खेत से
ट्रेक्टर की स्टेपनी गायब हो गई। इलाके के किसानों ने कलक्टर और एसपी को
ज्ञापन देकर चंदनडीह में चल रही अवैध कबाड़ की दुकान हटाने की मांग की
है।
खेत में रखे कृषि यंत्र कबाड़ी के दुकान पहुंचे कलक्टर-एसपी से किसानों ने की शिकायत

