पेंड्रा. एम्बुलेंस में गांजा तस्करी को अंजाम देने के फ़िराक में तस्कर सायरन बजाते हुए भाग रहे थे. मुखबिर की सूचना पर एम्बुलेंस की तलाशी ली गई. एम्बुलेंस में मरीज नहीं बल्कि 10 क्विंटल गांजा था. गौरेला पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया है. तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए. मध्यप्रदेश सीमा के पास गौरेला पुलिस ने चेक पॉइंट बनाकर ये कार्रवाई की है.
एम्बुलेंस में कर रहे थे गांजा तस्करी, 10 क्विंटल गांजा बरामद, एम्बुलेंस छोड़कर तस्कर फरार

