रायपुर में आये कारे कारे बदरा गर्मी से राहत पहुचाने ,शुरू हुई बूंदा बाँदी

रायपुर गर्मी में जल रही राजधानी को तपिश से राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जिसके बाद दोपहर बाद राजधानी रायपुर का तापमान अचानक से बदल गया। राजधानी में हल्की बूंदा-बांदी भी शुरू हो गयी है। अगले एक से दो दिनों तक मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जतायी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विभाग ने कहा है कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेगी और कुछ इलाकों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा काफी ज्यादा हो गया था। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर सरगुजा और रायपुर संभाग में दिखेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण से नमी आ रही है, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत मिलने तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *