रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला ग्रामीण की बैठक लोकसभा रायपुर के चुनाव की तैयारी रूपरेखा एंव आवश्यक रणनीति तय करने हेतु बैठक गांघी चैक रायपुर कांग्रेस भवन मे रखी गई। बैठक में मुख्यरूप से रायपुर जिला के प्रभारी मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया की अगुवाई में ब्लाक, बुथ, जोन और सेक्टर कमेटी के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक चुनावी तैयारी में जुट जाने दिशा निर्देश जारी किया गया।

बैठक में रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी प्रमोद दुबे, राज्य सभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनरायण शर्मा, विधायक अनीता शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा वर्मा, एवं ब्लाक, बुथ, सेक्टर, के कार्यकर्ताओ ने अपने अपने विचार रखे। तथा सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर विधानसभा चुनाव में मिले विधानसभावार मतो से डबल और भारी बहुमत से लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने की सभी ने संकल्प लेकर प्रचार कार्य में जुट जाने का आव्हान किया गया। बैठक मे ंप्रमुख रूप से राजेन्द्र पप्पु बंजारे, एवज देवांगन, ज्योतिष दिवान, चन्द्रहास साहू, रहमत उल्लाह खान, दुर्गेश वर्मा, अश्वनी वर्मा, टिकेन्द्र बघेल, कोमल साहू, सुनील सोनी, देवव्रत नायक, देवेन्द्र वर्मा, नंदलाल देवांगन, धनराज मध्यानी, जिला कांग्रेस कमेटी के मोहन लाल वर्मा, रतिराम साहू, फतीस साहू, योगेन्द्र सोलंकी, द्वारिका साहू, वेदराम मनहरे, अरविंद देवांगन, जगदीश वर्मा, एवं काफी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक स्वर से प्रमोद दुबे को भारी मतो से जिताने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने किया एवं समस्त कांग्रेसजनों से संकल्पित होकर कांग्रेस की जीत हेतु जुटने की अपील की।

