सरकार नक्सलियों को बचने का काम कर रही है: बृजमोहन

रायपुर. भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा का मख़ौल उड़ाया है वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सरकार ने यही किया है. नक्सली नक्का के विरुद्ध चालान पेश नहीं करना उसकी जमानत हो जाना अपने आप मे ही एक बड़ा विषय है.

पिछले तीन महीनों से जो सीएम कहते थे कि नक्सल पीड़ित लोगों से बात करेंगे अब वो कहते हैं कि नक्सलियों से बात करेंगे. ऐसा लग रहा है नक्सली शासन में भी घुस गए हैं जो उनकी पॉलिसी को खराब कर रही है. हम चुनाव अयोग से कहेंगे नक्सलियों के विषय में कांग्रेस पार्टी की विशेष जांच हो ताकि यह पता चल सके कि क्या उनकी मिली भगत तो नहीं है.

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि एयरस्ट्राइक, शक्ति जैसे बड़े प्रोजेक्ट से कांग्रेस घबरा गई है. आज पूरे देश मे एक वातावरण है कि देश की सुरक्षा के लिए मोदी का दुबारा पीएम बनना बहुत जरूरी है. लगातार चल रहे सम्मेलन से यह साफ दिख रहा है कि मोदी जी की जीत तय है.

कांग्रेस पार्टी के पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. पिछले सौ दिन में छ ग सरकार दिवालिया हो गई है. लेनदार लागतार चक्कर काट रहे हैं, लेनदारों को पैसा नहीं मिल रहा इस लिए वे काम नही कर रहे हैं. सभी काम बंद पड़े हुए हैं, मेंटेशन के पैसे नहीं है, नई राजधानी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है. नगर निगम की हालत भी खराब है. यह पहली बार हुआ कि नगर निगम के कमिश्नर को टैक्स के भुगतान के लिए धमकी देनी पड़ी हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *