गगरेट ,हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल सांडिल का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं गगरेट के इंचार्ज चेतन चवियाल का एक दिवसीय गगरेट दौरे से कार्यकर्ताओं के मनोबल व उत्साह बढ़ा है। दौरे की सफलता के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। देवीलाल ने कहा कि चेतन चवियाल ने आपसी गुटबाजी को दरकिनार करके इकट्ठे चलने के निर्देश दिए हैं हम सभी कार्यकर्ताओं का फर्ज बनता है कि हम उन के आदेशों का पालन करते हुए संगठन में सभी को साथ लेकर आगे बढ़े जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की जन विरोधी नीतियों, झूठ व दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दे पाएंगे। उन्होंने प्रभारी का दौरा गगरेट कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा और लोकसभा चुनावों की सफलता को कांग्रेस पार्टी के मजबूती का आधार बनेगा देवी लाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बावजूद जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय दौरे को कामयाब करने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लिया जो विश्वास व लगाव नजर आया उससे यह साफ है कि आगामी लोक सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को मुंह की खानी पडे़गी। और कांग्रेस के कैंडिडेट को गगरेट से भारी वोटों की बढ़त प्राप्त होगी
चेतन चवियाल का दौरा गगरेट कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा : देवीलाल सांडिल

