कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आज दाखिल करेंगी नामांकन,

कोरबा। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कई विधायक शामिल होंगे। बता दें कि ज्योत्सना महंत का मायका और ससुराल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार है। पूर्व विधायक बिसाहू दास महंत की बहू हैं। आपको बता दें कि परिसीमन के बाद कोरबा में अब तक दो लोकसभा चुनाव हुए हैं। दोनों ही चुनाव में कांग्रेस के टिकट से डॉ. महंत ने चुनाव लड़ा। 2009 में वे सांसद बने, लेकिन 2013 में चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *