नित्यानंद के देश पर अश्विन- वीजा कैसे मिलेगा?

नई दिल्ली
रेप आरोपी और भगोड़ा घोषित नित्यानंद ने साउथ अमेरिका के एक देश इक्वाडोर में आइलैंड खरीदकर उसे हिंदू राष्ट्र भी घोषित कर दिया है। नित्यानंद ने इस देश का नाम कैलासा रखा है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट भी बनाई है। क्रिकेटर ने इस पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया। अश्विन ने पूछा कि इस देश के वीजा मिलने की क्या प्रक्रिया है।

ऑफ स्पिनर की ट्विटर पर मजेदार गुगली
भारत के मशहूर ऑफ स्पिनर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी राय रखते हैं। भगोड़े नित्यानंद के नया देश बनाने की खबरों पर चुटकी लेते हुए तमिलनाडु के गेंदबाज ने लिखा, ‘कैलासा जाने के लिए वीजा लेने की क्या प्रक्रिया है? और क्या यह वीजा ऑन अराइवल है?’ इसके साथ ही इस गेंदबाज ने एक इमोजी और हैशटैग #Kailaasa भी लिखा। इससे पहले तमिलनाडु की राजनीति पर भी अश्विन मजेदार ट्वीट कर चुके हैं।

वेबसाइट पर दी है नए देश की जानकारी
कैलासा की वेबसाइट के अनुसार, ‘यह आइलैंड त्रिनिदाद और टोबैगो देशों के पास है। इसमें किसी एक देश की तरह तमाम सरकारी पदों पर लोग नियुक्त किए गए हैं। जैसे- प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सेना प्रमुख और अन्य।’ नित्यानंद ने अपने एक करीबी अनुयायी ‘मा’ को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वेबसाइट पर संविधान और सरकारी ढांचे की जानकारी दी गई है।

पढ़ें: देश छोड़ भागा था नित्यानंद
अनुयायियों के साथ बलात्कार और बच्चों को अगवा करने का आरोपित नित्यानंद देश छोड़कर भाग चुका है। गुजरात पुलिस ने यह कहा था। उसे वापस लाने के लिए पुलिस विदेश मंत्रालय के साथ काम कर रही है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *