स्वीडन के रॉयल कपल ने बीच पर की सफाई

मुंबई
भारत दौरे पर आए राजा कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया बुधवार को मुंबई पहुंचे। यहां में उन्होंने सफाई अभियान में भाग लिया और बीच से प्लास्टिक और कूड़े का ढेर साफ करने में मदद की। शाही जोड़े की इस सादगी की एक बार फिर तारीफ हो रही है। इस दौरान युवा वकील और मुंबई निवासी पर्यावरणविद अफरोज शाह भी मौजूद रहे। यह जोड़ा पांच दिनों के लिए भारत यात्रा पर आया है।

बता दें कि अफरोज शाह दुनिया का सबसे बड़ा बीच क्लीन अप का प्रॉजेक्ट आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने इस शाही जोड़े को प्रॉजेक्ट से जुड़ी प्रजेंटेंशन भी दिखाई। इससे पहले एयर इंडिया के विमान से दिल्ली पहुंचे शाही जोड़े द्वारा अपना बैग खुद उठाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस दौरान भी उनकी सादगी की काफी चर्चा हुई।

इसके बाद शाही दंपती और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ दोपहर लंच पर मुलाकात करेंगे। मुंबई में उनके कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। राजा-रानी गुरुवार सुबह देहरादून रवाना होंगे। स्वीडन के राजा और रानी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत शीर्ष सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *