पाकिस्‍तान एयरलाइंस के विमान में 3 को हार्ट अटैक

इस्लामाबाद
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस () के जेद्दा से इस्लामाबाद आ रहे एक विमान में एक दंपती समेत तीन यात्रियों को दिल का दौरा पड़ गया। इनमें से एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि विवाहित युगल को बचा लिया गया। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान टुडे ने एक रिपोर्ट में बताया है कि पीआईए की विमान संख्या पीके-742 में लगभग 225 यात्री सवार थे। रविवार को तीन यात्रियों के सीने में दर्द की शिकायत करने पर विमान को कराची हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।

बच गए विवाहित युगल
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) की एक ऐम्बुलेंस डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कराची हवाईअड्डे पर पहुंची। हालांकि विमान के उतरने से पहले ही महाला बीबी की मौत हो चुकी थी। अन्य दो बीमार यात्री (विवाहित युगल) बच गए। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *