लिएंडर पेस ने दिए रिटायरमेंट के संकेत

नई दिल्लीटेनिस दिग्गज ने खेल से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपने अनुभव के बूते जीत दर्ज करते हैं लेकिन टीम के हितों को देखते हुए एक साल से ज्यादा नहीं खेलना चाहते। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद लौटे पेस मीडिया से बात कर रहे थे।

पेस ने कहा, ‘मैं 46 साल का हो चुका हूं और मेरी जगह अब नई पीढ़ी को लेनी चाहिए। युवा टीम तैयार करना महत्वपूर्ण है।’ पाकिस्तान जाकर खेलने से जुड़े सवाल के जवाब में लिएंडर ने कहा कि देश के लिए जब हम खेलते हैं तो किसी खिलाड़ी के लिए यह बात मायने नहीं रखती कि मुकाबला कहां खेला जा रहा है।

पढ़ें,

उन्होंने कहा, ‘जह हम देश के लिए खेलते हैं तो किसी हमारे लिए यह बात मायने नहीं रखती कि मुकाबला कहां खेला जा रहा है। हम कहां खेल रहे हैं और किसके खिलाफ खेल रहे हैं, यह मायने नहीं रखता। असोसिएशन ने जब मुझे पूछा था कि क्या मैं इस्लामाबाद में खेलने को तैयार हूं तो मैंने हां कहा था।’ बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप का मुकाबला कजाकिस्तान में हुआ था जिसे भारत ने 4-0 से एकतरफा अंदाज में जीता।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *