
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को खेल के दौरान चोट लगने के खतरों से मुक्त करने के लिए बीमा करवाने की यह शुरुआत है। यह फैसला असोसिएशन ने हिसार में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के दौरान लिया।
पढ़ें,
प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि इस दौरान गुड़गांव सहित प्रदेश के पांच जिलों की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें गुड़गांव की टीम में कोच विनोद कुमार को महासचिव की जिम्मेवारी दी गई है। आइस स्केटिंग असोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह लोहान ने बताया कि कई वर्षों में प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस व खेलों के दौरान चोट लगने के कई मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
हरियाणा के खिलाड़ियों को नैशनल व इंटरनैशनल, कॉमनवेल्थ गेम व ओलिंपिक खेलों के दौरान हरियाणा आईस स्केटिंग असोसिएशन बीमे की सुविधा प्रदान करेगी। इसका 75 फीसदी खर्च स्टेट व 25 फीसदी खर्च डिस्ट्रिक्ट बॉडी की तरफ से वहन किया जाएगा।
मिलेंगी और सुविधाएंस्केटिंग के खिलाड़ियों व कोचों को आइस स्केटिंग से जोड़ने, खिलाड़ियों के लिए ग्रेडेशन पॉलिसी जल्द लागू करवाने, खिलाड़ियों का डाटा बैंक तैयार करने, वर्ष में दो बार कम से कम जिला स्तर पर खेल करवाने व खिलाड़ियों की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान प्रदेश के टॉप-10 खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान हिसार, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद व रोहतक के दस खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया>
Source: Sports

