सैय्यद उमैर पार्षद बन ज़मीनी स्तर पर वार्ड की समस्याओं का करना चाहते है निराकरण


लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 34 वार्डवासियों की समस्याओं का निदान करने वाले ज़मीं से जुड़े, सरल सहज स्वाभाव के सैय्यद उमैर आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड के पार्षद पद के लिए कांग्रेस की ओर प्रबल दावेदार माने जा रहे है। वार्डवासियों के अनुसार उमैर निरंतर वार्डवासियों की समस्याओं के लिए खड़े रहते है। कई वर्षो से वे कांग्रेस के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे है व वार्ड वासियो के अनुसार दमदार व निःस्वार्थ भाव से ज़मीनी स्तर पर वार्ड की समस्याओं को जानते हुए उनके निराकारण का प्रयास करते आये है। कांग्रेस के बड़े नेता भी सैय्यद उमैर को उनके सरल स्वभाव की वजह से पसंद करते है, वार्डवासियों ओर कांग्रेसी नेताओ की पसंद होने की वजह से इन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उमैर युवा कांग्रेस रायपुर के सचिव होने के साथ-साथ रायपुर शहर विधानसभा से निर्वाचित महासचिव व NSUI के जिला उपाध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके है। उमैर से बातचीत पर उन्होंने बताया कि वे पार्षद बन बेहतर तरीके से वार्ड में काम कर महिला सशक्तिकरण, बच्चों की पढ़ाई, भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्डवासियों को पहुँचाकर विभिन्न विषयो पर समस्याओ को हल कर अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित कर मिसाल कायम करना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *