रूसी सेना के कैडेट्स गाने लगे, 'ऐ-वतन, ऐ-वतन'

नई दिल्ली
रूसी सेना के कैडेट्स का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में रूसी कैडेट्स हिंदी का मशहूर देशभक्ति गीत- ‘ए वतन, एतव हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जां तक लुटा जाएंगे’- गा रहे हैं। यह 1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद का गीत है जिसे मोहम्मद रफी ने गाया था।

सोशल मीडिया पर इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। टि्वटर यूजर ने कहा- ‘इसने मेरा दिन बना दिया, रूसी जवान ए-वतन, ए-वतन गा रहे हैं।’

मॉस्को में भारतीय दूतावास में सैन्य सलाहाकर बृजेश पुश्कर को भी इस विडियो में देखा जा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शानदार! रूसी भारतीय देशभक्ति गीत गा रहे हैं। ऐ-वतन, ऐ-वतन।’

प्रेम धवन ने लिखा था गीत
फिल्म का यह गीत प्रेम धवन ने लिखा था। 1965 में आई इस फिल्म के निर्देशक थे एस. राम शर्मा और निर्माता थे केवल पी. कश्यप। में भारतीय फिल्मों का जलवा बहुत पुराना रहा है। रूस में राजकपूर बहुत लोकप्रिय थे। राजकपूर की फिल्मों विशेषकर आवारा ने रूस में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *