गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार पर भड़के प्रकाश राज, बोले- नेहरू से पूछें या टीपू सुल्तान से?

भारतीय अर्थव्यवस्था के इस साल के दूसरी तिमाही के आंकड़ों में बताया गया है कि जीडीपी विकास दर और घटकर 4.5 पर्सेंट के स्तर आ गई है। इस मुद्दे पर की आलोचना केवल राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि फिल्म कलाकार भी कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में ऐक्टर का भी नाम जुड़ गया है।

गिरती अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार पर तीखा तंज करते हुए प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा, ‘ आईसीयू में है…विकास और विश्वास इन्क्यूबेटर में है। हम किससे सवाल पूछें…. नेहरू से या टीपू सुल्तान से… बस पूछ रहा हूं।’

बता दें कि प्रकाश राज को मोदी सरकार की तीखी आलोचना करने वालों में गिना जाता है। वह पहले भी मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साध चुके हैं। प्रकाश राज ने 2019 के आम चुनावों में सेंट्रल बेंगलुरु सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था जिसमें वह बुरी तरह हार गए थे। प्रकाश राज ने ‘सिंघम’ और ‘दबंग 2’ जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *