टाइटैनिक का आइकॉनिक पोज देते नजर आए अर्जुन कपूर और कृति सेनन

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में नजर आई थीं। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘पानीपत’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। अपने किलर लुक्स से जलवा बिखेरने वालीं कृति अब एक के बाद एक पर्दे पर भी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हालांकि, इन दिनों उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। कृति इन दिनों काफी खूब मस्ती कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी मजेदार पोस्ट्स शेयर कर रही हैं।

शनिवार को कृति सेनन अर्जुन कपूर के साथ अपनी फिल्म ‘पानीपत’ के प्रमोशन के लिए पुणे रवाना हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर ही अर्जुन और कृति मस्ती करने लगे। दोनों ने यहां टाइटैनिक का इकॉनिक पोज दिया। कृति ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *