आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय जी के नेतृत्व में इंटक के छत्तीसगढ़ महामंत्री मनीष रॉव अपने सैकड़ो साथियो के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यलय पहुचे व पार्टी के विचारों से अवगत होकर व अरविंद केजरीवाल जी के कामो से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जिन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल व प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर के द्वारा आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ।
नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मुन्ना बिसेन ने उन्हें रायपुर नगर निगम के संत रविदास वार्ड ,वार्ड क्रमांक 70 से प्रत्याशी बनाया।
1.मनीष राव शुरोसे,संत रवि दास वार्ड ,वार्ड क्रमांक 70
प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि जल्द रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी व इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कोंग्रेस के बड़े बड़े धुरंधरों के सामने आम आदमी पार्टी का साधारण सा कार्यकर्ता इस चुनाव में भाग लेगा इस निकाय चुनाव में जनता बड़ा बदलाव चाहती है जनता की समस्या जस की तस रह जाती है व परम्परागत चलने वाली राजनीति के शिकार हर बार हो जाती हैं लेकिन इस बार के चुनाव में जनता की मंसा कुछ और है व छत्तीसगढ़ में आश्चर्यजनक परिणाम देखने को मिलेंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री सूरज उपाध्याय, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मुन्ना बिसेन,यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी जयन्त गायधने महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा यूथ विंग वाररूम इंचार्ज एम.एम.हैदरी प्रदेश उपाध्यक्ष संत सलाम ,जिला मीडिया प्रभारी अजीम खान,जिला सह संगठन मंत्री संतोष दुबे, यूथ विंग से लक्ष्मण सेन व मनीष राव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।


