प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में आया नया मेंबर, शेयर की तस्वीर

और निक जोनस से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज और विडियोज शेयर करते रहते हैं। इंटरनेट पर इनके फोटोज और विडियोज आते ही वायरल हो जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फैमिली मेंबर की तस्वीर शेयर की। प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस ने गिनो नाम का एक जर्मन शेफर्ड डॉग लिया है। तस्वीर में निक जोनस बेड पर इसी डॉग के साथ लेटे नजर आ रहे हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पास पहले से ही डायना नाम का एक डॉग है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पिछली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला था और प्रियंका के काम की काफी तारीफ हुई थी।

वहीं, हाल में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा अपने सिंगर पति निक जोनस के साथ कभी साथ में गाना नहीं गाएंगी। हालांकि फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कभी प्रियंका और निक जोनस एक साथ गाना गाएं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *