बच्चे मेरी फिल्म न देखें: इमरान हाशमी

अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी रिलीज़ के लिए तैयार क्राइम थ्रिलर फिल्म ” के प्रमोशन में जुट गए हैं। फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान मीडिया से हुई बातचीत में जब इमरान से सवाल किया गया कि हमारे देश में जो नाबालिक बच्चों को क्या देखना चाहिए। इस सवाल के जवाब में इमरान ने यह तो नहीं बताया कि बच्चों को क्या देखना चाहिए, लेकिन यह जरूर कहा कि बच्चों को क्या नहीं देखना चाहिए।

इमरान ने कहा, ‘मैं यही कहूंगा कि जो बच्चे नाबालिक हैं, वह मेरी फिल्में कभी न देखें। मेरी फिल्म द बॉडी भी A सर्टिफिकेट वाली फिल्म है, बच्चे इस फिल्म को भी नहीं देख सकते हैं। वैसे हमारी यह फिल्म बहुत एंगेजिंग है, जिसे देखते समय दर्शक यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है।’

इमरान से सवाल किया गया कि फिल्म इंडस्ट्री में वह कौन सी एक बात है, जिसे वह बदलना चाहते हैं? जवाब में इमरान ने कहा, ‘देखिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक जैसे नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है बॉलिवुड के कुछ लोगों में डिसिप्लिन की कमी है।’

क्या ऐक्टर्स रोल पाने के लिए डायरेक्टर्स की झूठी तारीफ करते हैं? जवाब में इमरान ने कहा, ‘जी हां… सेट पर कभी-कभी काम निकालने के लिए डायरेक्टर्स की झूठी तारीफ करनी पड़ती है।’

‘द बॉडी’ का निर्देशन जीतू जॉसेफ ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा ऋषि कपूर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्माण वायकॉम 10 मोशन पिक्चर ने किया है। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज़ हुई स्पैनिश फिल्म ‘द बॉडी’ का हिंदी रीमेक है।

इमरान, जल्द ही के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे। इमरान की यह फिल्म भी थ्रिलर और मिस्ट्री वाली है, जो कि अगले साल 2020 में 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘चेहरे’ का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। ‘चेहरे’ के बाद इमरान, संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘मुंबई सागा’ में दिखाई देंगे, जो अगले साल जून में रिलीज़ होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *