गांगुली से हरभजन ने की अपील- बदल दो चयन समिति

नई दिल्ली
भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनरों में से एक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के अध्यक्ष से चयन समिति में बदलाव करने की अपील की है। हरभजन ने कहा है कि चयन समिति में मजबूत लोग होने चाहिए। एमएसके प्रसाद वाली चयन समिति ने हाल ही में विंडीज सीरीज के लिए टीम चुनी, जिसमें संजू सैमसन को नहीं चुना गया।

इसके बाद चयन समिति की काफी आलोचना हो रही है। संजू को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिली थी लेकिन वह अंतिम-11 में नहीं खेल पाए थे। सैमसन को टीम से हटाए जाने के बाद तिरुवंनतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने निराशा साधते हुए ट्वीट किया था, ‘संजू सैमसन को बिना मौका दिए हटा दिया गया है इस बात से काफी निराश हूं। वह तीन टी-20 मैचों में पानी पिलाते हुए देखे गए थे। क्या वह उसकी बल्लेबाजी देख रहे थे या दिल?’

हरभजन ने सोमवार को थरूर के ट्वीट का जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि वह उसका दिल देख रहे थे। चयन समिति में बदलाव होना चाहिए, वहां मजबूत लोगों की जररूत है। उम्मीद है दादा सौरभ गांगुली ऐसा करेंगे।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *