कभी निक जोनस के साथ गाना नहीं गाएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कारण

इंटरनैशनल आइकन बन चुकीं ने फिल्मों में ऐक्टिंग के अलावा कई गाने भी गाए हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह अपने पति और इंटरनैशनल सिंगर के साथ कभी साथ में गाना नहीं गाएंगी। हालांकि फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कभी प्रियंका और निक जोनस एक साथ गाना गाएं।

हालांकि प्रियंका अपने पति निक के म्यूजिक विडियो में दिखाई दी हैं लेकिन उसमें उन्होंने गाना नहीं गाया था। एक चैट शो में प्रियंका ने कहा कि वह म्यूजिक पसंद करती हैं लेकिन उन्होंने न तो म्यूजिक सीखा है और न ही उन्हें म्यूजिक की गहराई से समझ है। इसलिए वह कभी निक के सामने गाने की हिम्मत नहीं करेंगी।

इससे आगे प्रियंका ने कहा कि निक एक विलक्षण प्रतिभा हैं। वह गाने बनाते हैं, गाना लिखते हैं और उसे म्यूजिक भी देते हैं जबकि वह केवल म्यूजिक को पसंद करती हैं। इसलिए उन्होंने कभी निक के साथ गाने की कोशिश भी नहीं की है। प्रियंका ने यह भी बताया कि निक उनके लिए रोजाना सुबह एक स्पेशल परफॉर्मेंस देते हैं। जब भी वह सुबह उठती हैं तो उन्हें रेडियो ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ती निक उस समय पियानो पर बजाते हुए गाना गाते मिलते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पिछली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला था और प्रियंका के काम की काफी तारीफ हुई थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *