'किंग' कोहली ने तोड़े कई रेकॉर्ड, ये हैं आंकड़े

कोलकाताभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नित नई उपलब्धियां कायम करते जा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में विराट ने दूसरे दिन शनिवार को शतक जड़ा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी की। क्रिकेट में बल्लेबाजी के रेकॉर्डों के पर्याय बनते जा रहे विराट ने करियर का कुल 70वां इंटरनैशनल शतक जड़ा जबकि टेस्ट में यह उनका 27वां शतक है।

विराट ने यह शतक लगाकर कप्तान के रूप में इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा 41 शतक लगाने वाले पॉन्टिंग की बराबरी की। उन्होंने 194 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 136 रन की उम्दा पारी खेली।

देखें-
भारतीय कप्तान के तौर पर टेस्ट में विराट की यह 20वीं शतकीय पारी है उन्होंने इस मामले में पॉन्टिंग को पछाड़ दिया जिन्होंने कप्तान के तौर पर 19 शतक लगाए थे। इस मामले में वह साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (25 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

कोहली एक, उपलब्धि अनेक

  • 20वीं सेंचुरी भारतीय कप्तान के तौर पर
  • 27वीं सेंचुरी टेस्ट करियर की
  • 70वीं सेंचुरी इंटरनैशनल करियर की
  • 41 इंटरनैशनल सेंचुरी कप्तान के तौर पर
  • 1 पहले भारतीय पिंक बॉल से सेंचुरी जड़ने वाले

सबसे तेज 27 टेस्ट सेंचुरी

बैट्समैन मैच इनिंग्स
डॉन ब्रैडमैन 51 79
विराट कोहली 84 141
सचिन तेंडुलकर 88 141
सुनील गावसकर 88 154
मैथ्यू हेडन 88 157

पढ़ें-

भारतीय टीम ने पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन अपने पेसरों के दम पर बांग्लादेश की पहली पारी 106 रन पर समेट दी जिसके बाद पहली पारी 9 विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के 6 विकेट गिर गए और उसने 152 रन बनाए। अभी मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 89 रन पीछे है।

इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

बैट्समैन मैच रन ऐवरेज हाईएस्ट 100/50
सचिन तेंडुलकर (भारत) 664 34357 48.52 248* 100/164
रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया) 560 27483 45.95 257 71/146
विराट कोहली (भारत) 395 21172 57.06 254* 70/98
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 594 28016 46.77 319 63/153
जाक कैलिस (साउथ अफ्रीका) 519 25534 49.10 224 62/149

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *