रायुडू ने हैदराबाद क्रिकेट पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

हैदराबाद
विश्व कप टीम में न चुने जाने के बाद आनन-फानन में संन्यास लेने वाले ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन () पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। रायुडू ने तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव से इस मामले को देखने को कहा है। रायुडू ने ये आरोप अपने उस ऐलान के एक दिन बाद लगाए हैं, जिसमें उन्होंने हैदराबाद के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से कुछ महीने का ब्रेक लेने की बात कही है।

रायुडू ने ट्विटर पर लिखा, ‘हलो सर, मैं आपसे हैदराबाद क्रिकेट संघ में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने की अपील करता हूं, जब तक हैदराबाद क्रिकेट टीम में पैसों और भ्रष्ट लोगों का दखल जारी रहेगा तब तक कैसे एक बेहतरीन टीम बन सकती है।’

रायुडू ने विश्व कप में नहीं चुने जाने के बाद विश्व कप के दौरान ही संन्यास ले लिया था लेकिन बाद में अगस्त में वह संन्यास से बाहर आ गए थे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *