खिचड़ी नहीं, स्थिर सरकार चाहिए: फडणवीस

मुंबई
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एनसीपी के साथ मिलकर ने सरकार बना ली है। एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री का शपथ लेने के बाद फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देने की जरूरत थी और इसीलिए एनसीपी साथ आई है। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र को स्थिर सरकार चाहिए, खिचड़ी सरकार नहीं।’

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद फडणवीस ने शिवसेना पर भी हमला बोला। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के कारण ऐसी नौबत आई है। उन्होंने कहा, ‘शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया। हम महाराष्ट्र में स्थिर और स्थाई सरकार चलाएंगे।’

‘महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देने की जरूरत’
फडणवीस ने कहा, ‘महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजीत पवार को धन्यवाद।
राज्यपाल ने सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। मैंने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *