Ayan News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस आये दिन अपने महिला मित्रों को लेकर सुर्खियों में रहती है। अब गोल बाजार थाने में तैनात हवलदार डी.के साहू अपने एक महिला मित्र को लेकर चर्चा में हैं। हवलदार डी.के साहू अपनी जिस महिला मित्र से आये दिन रात में देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 में मिलने आया जाया करते हैं उसने वहां दबंगई मचा रखी है। यह महिला हवलदार की मित्र है इसलिए उसके खिलाफ मुंह खोलने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ पा रही है। देवेन्द्र नगर रेसीडेंट्स एसोसिएशन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया है कि कुछ माह पूर्व गोल बाजार थाने में तैनात हवलदार डी.के साहू ने एक महिला को अपनी पत्नी बताकर देवेन्द्र नगर सेक्टर 3 में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी राम सेवक शर्मा के बेटे दिनेश शर्मा के घर में किराये पर मकान दिलवाया और वहां प्रतिदिन रात में उस महिला से मिलने के लिए पहुंचने लगे। बाद में पता चला कि वह महिला हवलदार की पत्नी नहीं बल्कि उनकी मित्र है। हवलदार से दोस्ती का हवाला देकर अब वह महिला न तो दिनेश शर्मा को कमरे का किराया अदा कर रही है और न ही कमरे को छोड़ रही। आये दिन हवलदार की महिला मित्र लोगों से गाली-गलौज करती रहती है और उसके मिलने के लिए अवांछनीय लोगों का आना जाना लगा रहता है। एसोसिएशन के सदस्य सुधा सिंह, मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद दिलीप सारथी समेत कई लोगों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर हवलदार की महिला मित्र की अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाये जाने की मांग किया है।
Afroj khwaja:- गोल बाजार थाने में पदस्थ हवलदार की महिला मित्र की दबंगई सुर्खियों में

