भारत vs बांग्लादेश: पिंक बॉल टेस्ट, LIVE अपडेट्स

कोलकाताभारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट की पहली पारी में मात्र 106 रन पर सिमट गई। भारत की पारी शुरू हो चुकी है रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल भारतीय पारी का आगाज करने उतरी है।

देखें,

इससे पहले आज टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बैटिंग का फैसला किया था। लेकिन भारतीय पेस बैटरी आगे उसकी एक न चली। इशांत शर्मा ने 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा उमेश यादव ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए। मेहमान टीम के 4 बल्लेबाज बगैर अपना खाता खोले पविलियन लौट गए।

भारतीय टीम की शानदार बोलिंग के आगे मेहमान टीम महज 30.3 ओवर ही बैटिंग कर पाई। इस दौरान 29.3 ओवर तेज गेंदबाजों ने ही फेंके और सिर्फ 1 ओवर स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने फेंका। मेहमान टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन ओपनिंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम (29) ने बनाए। उनके बाद लिटन दास (24) रन बना चुके थे। लेकिन दास को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा क्योंकि मोहम्मद शमी की एक गेंद उनके हेल्मेट पर लगी थी और उसके बाद वह असहज महसूस कर रहे थे। बांग्लादेश की टीम ने दास के स्थान पर कन्कशन सब्सिट्यूट के रूप में मेहदी हसन को अपने प्लेइंग XI में शामिल किया।

मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम संकट में नजर आ रही है पहले ही घंटे के खेल में उसने अपने चार बल्लेबाजों को गंवा दिया है। विराट ने पहले ही कहा था कि इस मैच का पहला घंटा अहम होगा और मेहमान टीम के तीन विकेट गिरना इस बता का सबूत है। 15 वें ओवर में बांग्लादेश की आधी टीम पविलियन लौट गई, जबकि स्कोरबोर्ड पर अभी 38 रन ही टंग पाए थे।

29.5 ओवर:
BOLD! इशांत का 5वां विकेट! नईम हसन (19)

27.6 ओवर:
OUT! इशांत शर्मा की गेंद पर मेहदी हसन मिराज (कन्कशन सब्सिट्यूट) खिलाड़ी भी आउट, चेतेश्वर पुजारा ने शॉर्ट मिड विकेट पर पकड़ा बेहतरीन कैच। लिटन दास के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश के प्लेइंग XI में शामिल हुए थे मेहदी हसन
23.5 ओवर:
BOLD! इशांत शर्मा ने अपने तीसरे विकेट के रूप में इबादत हुसैन (1) को बोल्ड किया। बांग्लादेश के 7वें विकेट का पतन।
22.1 ओवर- लंच के बाद दूसरा ही ओवर और मोहम्मद शमी ने बाउंसर फेंका और गेंद नईम हसन के हेल्मेट पर जा लगी। एक बार फिर से शमी का बाउंसर बल्लेबाज के हेल्मेट पर लगा है। इससे पहले पहले सत्र में लिटन दास के हेल्मेट पर उनका बाउंसल लगा था और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

दूसरे सत्र का खेल शुरू
दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू। नईम हसन के साथ इबादत हुसैन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे।

लिटन दास रिटायर्ड हर्ट, लंच ब्रेक का भी ऐलान
21.4 ओवर के बाद
लिटन दास (24*) कुछ
मुश्किल में। स्केयर लेग अंपायर से बात करने पहुंचे और उन्होंने अपना हेल्मेट भी उतार दिया है। कुछ देर पहले
मोहम्मद शमी का एक
बाउंसर उनके
हेल्मेट पर
लगा था। संभवत: यह उसी का असर होगा, असहज महसूस कर रहे हैं दास। बांग्लादेश के
फिजियो मैदान पर पहुंचे। दास ने
रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया और इसी के साथ अंपायरों ने
पहले सत्र के खेल समाप्ति की भी घोषणा कर दी।
बांग्लादेश: 73/6

इशांत शर्मा- 7-3-7-2
19.4 ओवर:
OUT! बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा। इशांत शर्मा को दूसरी सफलता। यह गेंद महमदुल्ला (6) के बैट के बाहरी किनारे को चूमती हुई सीधे ऋद्धिमान साहा के हाथ में जा समाई। गेंद साहा के दाईं ओर जा रही थी, पहली स्लिप पर कप्तान विराट कोहली कैच को पकड़ना चाहते थे लेकिन उनसे आगे खड़े साहा ने इसे अपने दस्तानों में ले लिया।

18वां ओवर- बोलिंग में दूसरा परिवर्तन, स्पिन अटैक की शुरुआत कर रहे हैं रविंद्र जडेजा

उमेश यादव ने झटका तीसरा विकेट- आधी टीम लौटी पविलियन
14.2 ओवर:
OUT! उमेश यादव को एक और सफलता। इस बार शादमान इस्लाम (29) पविलियन लौटे। एक छोर पर जमे हुए थे इस्लाम लेकिन उमेश की यह गेंद भांप नहीं पाए। आगे खिलाई गई इस गेंद पर शादमान के पैर ही नहीं हिले। बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथ में एक आसान सा कैच।

मोहम्मद शमी को सफलता- बांग्लादेश का चौथा विकेट भी गिरा।
11.5 ओवर:
BOLD! इस बार मोहम्मद शमी की गेंद पर मुश्फिकुर रहीम बोल्ड हो गए। गुड लेंथ गेंद थी यह शमी के हाथ से मुश्फिकुर रक्षात्मक अंदाज में खेल रहे थे गेंद बैट से लगी और फिर सीधे विकेट ओर चली गई। आउट। मोहम्मद शमी को पहली सफलता। बांग्लादेश के बेस्ट बल्लेबाज हैं मुश्फिकुर और वह भी इस गेंद पर गच्चा खा गए। उनके रूप में बांग्लादेश चौथा झटका।

10.3 ओवर:
BOLD! गजब की बोलिंग इस बार नए बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन समझ ही नहीं पाए इस बॉल को। गेंद उन्हें छकाते हुए सीधे स्टंप्स में घुसी। बांग्लादेश को तीसरा झटका।

10.1 ओवर:
OUT! उमेश का दूसरा स्पेल पहली ही गेंद थी यह। कप्तान मोमिनुल हक के बैट का बाहरी किनारा लेती स्लिप में गई यह गेंद। दूसरी स्लिप से रोहित शर्मा, विराट कोहली के सामने कूदे। हवा में ही लपका यह उम्दा कैच। भारतीय खिलाड़ियों ने रोहित को अपनी बाहों में भर लिया है। इस शानदार कैच के लिए। बांग्लादेश को दूसरा झटका

7 ओवर के बाद बोलिंग में पहला परिवर्तन-
उमेश यादव के स्थान पर
मोहम्मद शमी

इससे पहले इशांत शर्मा ने मैच का पहला ओवर फेंका और दूसरे छोर से कप्तान विराट कोहली ने विदर्भ एक्सप्रेस उमेश यादव को गेंद थमाई। बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम और इमरुल कायस को जोड़ी ओपनिंग पर उतरी है।

भारत के पहले पिंक बॉल टेस्ट में पहली सफलता
इशांत शर्मा के नाम
6.3 ओवर:
OUT! इस बार
LBW की अपील एक बार फिर अंपायर दिखाई उंगली, कायस ने फिर मांगा रिव्यू लेकिन इस बार उन्हें लौटना होगा। गेंद स्टंप की दिशा में और यह लगा बांग्लादेश को पहला झटका
6.1 ओवर: इशांत की बॉल पर OUT की उत्साहजनक अपील। अंपायर ने दिया OUT! लेकिन सफलता नहीं। बल्लेबाज इमरुल कायस ने DRS मांगा, सही निर्णय गेंद बैट से नहीं लगी। और कायस सुरक्षित अपनी क्रीज में।

3.5 ओवर: चौका- उमेश की यह गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ थी। इस्लाम पोजिशन में आए और पुल कर दिया इसे
चौका। शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर जमाया था उमेश लेकिन इस श्रेत्ररक्षक के ऊपर से यह शॉट खेलकर बटौरा चौका।
3.3 ओवर:
उमेश यादव की गेंद पर
शादमान इस्लाम ने जड़ा पिंक बॉल टेस्ट का पहला
चौका। ऑफ स्टंप से बाहर थी यह गेंद कट कर दिया इसे कवर और पॉइंट के बीच में 4 रन के लिए।

टीम (प्लेइंग- XI)
भारत- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव

बांग्लादेश- शादमान इस्लाम, इमरूल कायेस, मोमिनुल हक (कप्तान), मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), नईम हसन, अबु जायेद, अल अमीन हुसैन और इबादत हुसैन

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बजाई बेल
मैच की शुरूआत बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने घंटी बजाकर खेल शुरू होने की घोषणा की।

डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में पहली बार पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत और बांग्लादेश, दोनों ही टीमें अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरी हैं।

मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से मिलीं हसीना और ममताबांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ दिग्गज सचिन तेंडुलकर और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी मौजूद रहे। हसीना शुक्रवार सुबह ही कोलकाता पहुंचीं। सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने उनका स्वागत किया था।

देखें,

पहले बल्लेबाजी चाहते थे विराटटॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह भी इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘अब कोशिश रहेगी कि स्पिनर पहले दो सेशन में अपना काम कर दें जिसके बाद लाइट्स में पेसर को मौका दें। पहले सेशन पर खास फोकस रहेगा। हम एक बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं।’

पढ़ें,

बदलेगा खेल के सेशन का ब्रेक टाइमपारंपरिक टेस्ट मैच की तरह डे-नाइट टेस्ट में भी प्रतिदिन 3 सत्र का ही खेल खेला जाएगा। इस टेस्ट में पहले सेशन के बाद चायकाल होगा। यानी दो घंटे के पहले सत्र के बाद चाय के लिए 20 मिनट का ब्रेक होगा फिर अगले दो घंटे के खेल के बाद डिनर (रात्रि भोजन) के लिए 40 मिनट के ब्रेक की घोषणा होगी। इसके बाद अगले 2 घंटे अंतिम सेशन का खेल होगा।

इन देशों ने खेला पिंक बॉल से टेस्टऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे पहले ही पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेल चुके हैं। अब इसमें भारत और बांग्लादेश का नाम भी जुड़ गया है।

एसजी कंपनी की गेंद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टेस्ट मैच के लिए एसजी कंपनी की पिंक बॉल को चुना है। जो दलीप ट्रोफी मैच भारत में पिंक बॉल से खेले गए थे, उनमें कूकाबूरा गेंदों का इस्तेमाल किया गया था। पहली बार एसजी कंपनी की पिंक बॉल टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएगी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *