विडियो: 'जर्सी' के लिए लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं शाहिद कपूर

की पिछली फिल्म ” सुपरहिट रही और यह इस साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल है। फिल्म में शाहि द की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई थी। अब शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ” की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद क्रिकेटर के किरदार में दिखाई देंगे।

इस फिल्म की शूटिंग से पहले शाहिद क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हाल में शाहिद ने अपनी इस तैयारी का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह लंबा सिक्सर लगाते दिखाई दे रहे हैं। देखें, यह विडियो:

वैसे इससे पहले भी शाहिद कपूर ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में क्रिकेटर का किरदार निभा चुके हैं। अब एक बार फिर क्रिकेटर के रोल में उन्हें देखना दिलचस्प होगा। ‘जर्सी’ तेलुगू में इसी नाम से बनी सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जो 30 साल की उम्र में इंडियन टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। फिल्म में शाहिद के साथ ‘सुपर 30’ फेम नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *